टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बलरामपुर जिले के सामरी के क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। घटना के बाद आरक्षक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद आरक्षक की हालत गंभीर होने के चलते अंबिकापुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक ड्यूटी पर था, इसी बीच आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरक्षक ने ड्यूटी रायफल से अपने सिर पर गोली मार दी। वहीं गोली की अवाज सुनने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में खलबली मच गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।