ब्रेकिंग: जहां कल पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां कोरोना ब्लास्ट, चंददखुरी पुलिस अकादमी के 6 ट्रेनी मिले पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से अधिक रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें बीते कल शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल थे।

रायपुर में चंदखुरी पुलिस अकादमी के अलावा CISF के माना स्थित परिसर, पुलिस मुख्यालय के कई अफसर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।