बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अंतागढ़ टेप कांड मामले में डॉ पुनीत गुप्ता, मंतुराम पवार, अजित जोगी, अमित जोगी,

डॉ. रमन सिंह और राजेश मूणत को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

 

राज्य सरकार ने इस मसले पर रिविजन पिटिशन दायर किया है, जिस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने तीन हफ़्ते

में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

 

जस्टिस शरद गुप्ता की कोर्ट में पेश रिवीजन पिटिशन में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि,

अभियुक्तों को आदेशित करें कि वह वॉयस सेंपल दें।

 

बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में वॉयस सेंपल लिए जाने का SIT का आवेदन रायपुर कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  सर क्रीक से 5 पाकिस्तानी बोट जब्त, अलर्ट मोड पर बीएसएफ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।