रायपुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले तीन दिन से लापता बीजेपी नेता शिवचरण की लाश मंगलवार की सुबह ग्राम विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास टुकड़ों में बरामद हुई है। लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गई है। पासल चौक के पास भाजपा नेता की बाइक, कपड़ा, कागजात और खून के धब्बे मिले थे।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता शिवचरण के बेटे ने शनिवार देर रात बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक में गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की थी, उस दिन ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी थी। पुलिस हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2021-22ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पेश कर रहे हैं प्रदेश का 21वां बजट - LIVE

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।