ब्रेकिंग....दिल्ली में फैसला टला, अगले सप्ताह राहुल आएंगे रायपुर, छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन अटका

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम बदले जाने के प्रयास के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले सीएम बघेल मीडिया के सवालों को टालते हुए कहा कि अगले सप्ताह हमने राहुल गांधी को रायपुर आमंत्रित किया है। उन्होंने सहमति दे दी है।

इस बीच बघेल नेतृत्व परिवर्तन में मुद्दें को टालते दिखे। इस दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को को बंद कमरे में करीब साढ़े 3 घंटे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की प्रियंका गांधी,महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में मुलाकात चलती रही। उधर, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के आवास पर करीब 2 घंटे तक कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे 3 मंत्री सहित 50 से अधिक कांग्रेस विधायक शामिल हुए।

See also  CGBSE Date Sheet 2024 : बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, स्टूडेंट्स इस लिंक से करें चेक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।