रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार शाम लगभग 7.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से 125 कि.मी. उत्तर पूर्व (ENE) पर 3.6 रिक्टर की तीव्रता वाला भूकंप आया। इस खबर की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है।


बता दें कि इससे पहले मिजोरम, आसपास के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों और म्यांमार की सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 की तीव्रता के हल्के और 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहात होने की खबर नहीं है। हालांकि, कई घरों, इमारतों, चर्च और कम्युनिटी हॉल में भूकंप के झटकों के कारण दरारें पड़ गई हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  तेज रफ्तार वाहन ने ली 15 गौवंशों की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।