रायपुर तार प्रोडक्ट
BREAKING : रायपुर तार प्रोडक्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित रायपुर तार प्रोडक्ट फैक्ट्री में आज शाम अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में भीषण आग की लपटें देखकर इलाके के आसपास अफरा-तफरी मच गई.

आगजनी की यह घटना भनपुरी स्थित रायपुर तार फैक्ट्री में शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में डामर गोली बनाई जाती है. जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड के साथ पुलिस भी मौके पर पहुँच गई.

कारणों का अभी पता नहीं

जानकारी के मुताबिक, खमतराई थाना अंतर्गत रायपुर तार प्रोडक्ट नाम की फैक्ट्री में अचानक भयानक आग लग गई. मौके पर खमतराई थाना पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फ़िलहाल फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस की टीम जांच-पड़ताल में लगी हुई है.

See also  गोडसे विवाद पर साध्वी प्रज्ञा ने संसद में मांगी माफी, बिना नाम लिए राहुल पर निशाना

खमतराई टीआई विनीत दुबे ने बताया कि खमतराई स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी है. फैक्ट्री के मालिक राजेश धाडीवाल है. फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. जल्दी आग बुझाने के लिए और गाड़ियां बुलाई गई. साथ ही आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।