ब्रेकिंग: ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग में आग, जान बचाने बाहर भागे लोग

रायपुर। राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित ग्रास मेमोरियल हॉल के पिछले हिस्से में शनिवार अचानक आग लग गई। भवन के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठता देख कारोबारी हड़बड़ाकर बाहर आए और फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया।

खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रास मेमोरियल के नीचे के इलेक्ट्रिक रूम में आग लगी थी। रेस्क्यू टीम ने केमिकल फोम के जरिए लपटों पर फौरन काबू पा लिया।

बिल्डिंग में फैला धुआं

ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग के पिछले हिस्से में आग लगी इस आग की वजह से बिल्डिंग के अंदर धुआं फैल गया। बता दें कि इसी ग्रास मेमोरियल बिल्डिंग में 40 कमरों का लॉज और क्म्युनिटी हॉल संचालित किया जाता है। सभी जगहों पर धुआं फैलने की वजह से बिल्डिंग के भीतर लोग जान बचाने बाहर आ गए। इलेक्ट्रिक रूम के अंदर बिजली के मीटर और पुराने लकड़ी के बोर्ड के झुलसने के कारण से हादसा हुआ है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

See also  छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो गयी मुख्यमंत्री मितान योजना, अब घर बैठे बनेंगे लोगो के कई दस्तावेज़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।