ब्रेकिंग: कवर्धा में बनेगा जंगल सफारी, सरगुजा-रायगढ़ में जू का प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जंगल सफारी विकसित होने के बाद अब राज्य के कवर्धा को जंगल सफारी बनाने वन विभाग ने 90 हेक्टेयर जमीन तलाश कर ली है। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राजेश पाण्डेय के मुताबिक बजट आवंटित होने के बाद कवर्धा में जल्द ही सफारी का निर्माण किया जाएगा।

कवर्धा में सफारी खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद सरगुजा के साथ रायगढ़ में जू खोले जाने की मांग तेज हो गई है। जबकि बिलासपुर के कानन पेंडारी प्रबंधन ने चार माह पूर्व जू को सफारी के रूप में डेवलप करने वन मुख्यालय को पत्र लिखा था।

बता दें कि बिलासपुर के कानन पेंडारी का कुल क्षेत्रफल 114 हेक्टेयर है। इसके साथ ही कानन पेंडारी से लगी वन विभाग की खाली जमीन है। उसी अतिरिक्त जमीन को कानन पेंडारी में जोड़कर पौने दो सौ एकड़ में सफारी विकसित करने की मांग वन अफसरों से की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।