नई दिल्ली। पुलवामा के आयनगुंड इलाके में पिछले दिनों कार बम विस्फोट के असफल प्रयास की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस साजिश में जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का करीबी रिश्तेदार और कश्मीर में जैश का मौजूदा प्रमुख इस्माइल अल्वी उर्फ लंबू भी शामिल था। इसने 14 फरवरी 2019 के हमले में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले से जुड़े आतंकरोधी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जल्दी ही जांच अपने हाथ में ले सकती है। केंद्रीय एजेंसी को पिछले साल के हमले से ही इस्माइल लंबू की तलाश है। एक अधिकारी ने बताया कि लंबू को अक्सर इस्माइल भाई और फौजी बाबा भी कहा जाता है। वह 2018 के अंत में भारत आया और उसने मुदस्सिर खान, खालिद और मोहम्मद उमर फारूख को पिछले साल पुलवामा हमले में मदद की थी। इसने स्थानीय दुकानों से जिलेटिन और नाइट्रेड जैसे सामानों की व्यवस्था की थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।