ब्रेकिंग: क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन पर पेटीएम ने भारत में लगाई रोक,डेढ़ करोड़ भारतीयों ने किया है निवेश
ब्रेकिंग: क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन पर पेटीएम ने भारत में लगाई रोक,डेढ़ करोड़ भारतीयों ने किया है निवेश

नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बाद अब भारत में पेटीएम बैंक ने क्रिप्टोकरंसी ट्रांजेक्शन रोकने का एलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के बाद बैंक ने क्रिप्टोकरंसी में ट्रांजेक्शन बंद करने का फैसला किया। क्रिप्टोकंसी बंद होने से उन निवेशकों को गहरा धक्का लगेगा जिन्होंने इसमें निवेश किया था। क्योंकि उनका पैसा क्रिप्टो मार्केट में फंस जाएगा।

क्रिप्टोकरंसी बाजार में भारतीयों का 15 हजार करोड रुपए का निवेश

अलग-अलग क्रिप्टो एक्सचेंज के डाटा के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ भारतीयों ने क्रिप्टोकरंसी बाजार में 15 हजार करोड रुपए का निवेश किया है।यह निवेश वजीर एक्स, कॉइन स्विच जैसी एप्लिकेशन के जरिए किया गया है।

बिटकॉइन गुरुवार को अपने उच्चतम स्तर 42 हजार पर पहुंचकर शुक्रवार को धड़ाम से नीचे आ गिरी। इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई और यह 36876 तक पहुंच गया।

बता दें कि अमेरिका और चीन इसी हफ्ते इस पर सख्ती लगाई है। चीन ने अपने बैंकों, वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टो करेंसी लेनदेन से संबधित सेवाओं पर रोक लगा दी है।

See also  Indian Citizenship पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां के गर्भ में मौजूद बच्चे को नागरिकता वापस पाने का हक

साथ ही, निवेशकों को क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर चेतावनी दी है। यहां के विशेषज्ञों ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें आसमान छू रही हैं ।इससे सट्टा व्यापार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा है।

चीन की पाबंदी के बाद बिटकॉइन में गिरावट

चीन की पाबंदी के बाद बिटकॉइन में गिरावट के बाद यूनिस्वैप और अन्य क्रिप्टो करेंसी में भी 20 फीसदी तक गिरावट दर्ज की।  दरअसल, चीन को अनुमान है कि अगर क्रिप्टो करेंसी का चलन तेजी से बढ़ गया तो इससे शेयर बाजार, वित्तीय संस्थाएं समेत अन्य वित्तीय लेनदेन प्रभावित होंगी। इसलिए चीन ने इसे रोक लगाने का फैसला किया है।

10 हजार डॉलर से ऊपर निवेश करने पर देने होगी जानकारी

अमेरिका के वित्तीय विभाग ने क्रिप्टो करेंसी में हो रहे निवेश पर नियंत्रण के लिए क्रिप्टो करेंसी में किए जाने वाले 10 हजार डॉलर के ऊपर के निवेश की जानकारी इंटरनल रैवेन्यू सर्विस को देने को बनाया है।

See also  भारत से जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के शेयर ट्रेडिंग का रास्ता खुलेगा, 31 मार्च के बाद NSE IX बढ़ाएगा ग्लोबल एक्सेस प्रोवाइडर का दायरा, जानें कैसे होगा सेटलमेंट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।