ब्रेकिंग: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी में होगा सम्मेलन
ब्रेकिंग: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी में होगा सम्मेलन

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 जून को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के डिजिटल तरीके से आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

बता दें कि चीन मौजूदा वर्ष के लिए समूह के अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का समूह है। यह समूह वैश्विक आबादी के 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 16 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

See also  ओमिक्रान: देश को मिली तीसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन- COVID की इस पिल को भी हरी झंडी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।