ब्रेकिंग: होटल ईगल में चल रहा था देहव्यापार, होटल संचालक, महिला दलाल सहित 8 गिरफ्तार

रायपुर/बिलासपुर। शहर के बड़े होटलों में सेक्स रैकेट चलाया जाना आम बात हो गई है। अब होटल ईगल में चल रहे देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है।

बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार को चकरभाटा ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित होटल ईगल में चल रहे देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के कमरों से तीन युवतियां और तीन पुरूष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। साथ ही महिला दलाल और होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये सभी आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि, थाना चकरभाटा ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित होटल ईगल में एक महिला के द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी दीपक झा ने मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद चकरभाटा पुलिस की टीम होटल में छापामार कार्रवाई की।

होटल के अंदर जैसे ही पुलिस पहुंची तो अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां और तीन युवक अश्लील हालत में मिले। साथ ही आपत्तिजनक सामान, 10 नग मोबाइल, एक्टीवा-बाइक और 14 हजार नगदी भी बरामद की गई है। पकड़ी गई युवतियों ने महिला दलाल के माध्यम से ही होटल में आकर देहव्यापार करने की बात कबूल कर ली है।

See also  महावीर नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने देर रात पुलिस ने दबिश देकर 7 को गिरफ्तार किया

पकड़े गए युवकों में विनय देवांगन 20 वर्ष निवासी तिफरा, टीकाराम देवांगन 30 वर्ष मुरूम खदान सरकण्डा, निखिल कौशिक 26 वर्ष ठरकपुर सीपत, महिला दलाल व बिलासपुर निवासी तीन युवतियां सहित होटल संचालक संदीप ठाकरे 31 वर्ष शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।