ब्रेकिंग: बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना। बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद सिंह नहीं रहे। बुधवार 8 सितंबर को उनका पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले 76 साल के सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उनकोउनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएम नीतीश और पूर्व सीएम मांझी ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया है। सीएम नीतीश के सदानंद सिंह से अच्छे निजी संबंध थे। अलग-अलग गठबंधनों के बावजूद जब भी नीतीश भागलपुर जाते थे तो उनका सदानंद सिंह के घर जाना तय रहता था। सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  BREAKING : रायपुर में लक्ष्मी नगर कन्टेनमेंट जोन घोषित, आवागमन बंद, देखें आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।