नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के तमाम संस्थानों की तरह से रेलवे भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। 4 दिन पहले से ही रेलवे फेस मास्क, कोट, ग्लव्ज, सैनेटाइजर जैसे जरूरी सामान का निर्माण शुरू कर दिया है और अब रेलवे ने एक और बड़ी तैयारी कर ली है।

20 हजार कोच तैयार जिन्हें किसी वक्त अस्पताल में किया जा सकता है तब्दील

रेलवे ने कोरोना को देखते हुए अपने 20 हजार कोच ऐसे तैयार किए हैं जिन्हें कभी भी अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है। खास बात ये है कि इन कोच को कभी भी कहीं भी रेलवे भेज सकता है। इसके साथ ही रेलवे ने अपने अस्पतालों को भी पूरी तरह से तैयार कर लिया है। इस बुरे समय में लोगों की मदद के लिए रेलवे की 7 हजार मालगाड़ियां हर दिन खाने-पीने और अन्य जरूरी वस्‍तुएं लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।

See also  lok sabha election 2024: चौथे चरण की 10 राज्यों की 96 सीटों पर 9 बजे तक 10.31 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल रेलवे कोच बनाने वाली तीनों फैक्ट्री मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई और रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में रोज़ाना करीब 300 कोच बनाए जा सकते हैं। जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।