ब्रेकिंग: केंद्र से अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेंगे 10 लाख से अधिक वैक्सीन
ब्रेकिंग: केंद्र से अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेंगे 10 लाख से अधिक वैक्सीन

नई दिल्ली। देश के नागरिको को कोरोना संक्रमण बचाने के लिए केंद्र अगले 3 दिनों में राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन की सप्लाई देगा।

शनिवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 10 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य़ मंत्रालय ने कहा कि 10,81,300 वैक्सीन की डोज पाइपलाइन में है और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केन्द्र एवं राज्य सीधी खरीद श्रेणी के तहत अब तक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 25.87 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं।

अब तक दी गई वैक्सीन का जारी किया आंकड़ा

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार (सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के मुताबिक) कुल 25,87,41,810 खुराकों में से 24,76,58,855 खुराकें इस्तेमाल में आईं, जिनमें बर्बाद हुई खुराकें शामिल हैं।

इसमें कहा गया, कोविड टीके की 1.12 करोड़ से अधिक खुराकें (1,12,41,187) अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीके की 10,81,300 से अधिक खुराकें आनी बाकी हैं और अगले तीन दिन में ये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मिल जाएंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।