ब्रेकिंग: फेसबुक पर बैन हुआ आतंकी तालिबान, संगठन से जुड़े अकाउंट होंगे डिलीट

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने तालिबान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। फेसबुक ने कहा है कि अमेरिकी कानून के तहत तालिबान एक आतंकवादी संगठन है। ऐसे में उसे फेसबुक की सेवाओं से वंचित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा तालिबान के सभी अकाउंट डिलीट किए जाएंगे। साथ ही तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने वाले सभी अकाउंट पर बैन लगाया जाएगा।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी के पास दरी और पाश्तो भाषा के जानकारों की पूरी टीम है जो कि स्थानीय कंटेंट पर नजर रख रही हैं और हमें सूचित कर रही है। फेसबुक ने कहा है कि पिछले कई सालों से तालिबान के कई नेता और प्रवक्ता फेसबुक पर मौजूद हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

फेसबुक का कहना है कि उसने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन करना का फैसला राष्ट्रीय सरकार को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकारों का पालन करती है। उसने अपने सभी प्लेटफॉर्म यानी फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर तालिबान को बैन कर दिया है।

See also  फेसबुक पर की पोस्ट- पड़ोस की लड़कियां परेशान करती हैं और युवक ने कर ली खुदकुशी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।