Breaking-: पैदा होते ही 60 साल की बुढ़िया जैसी दिखने लगी नवजात बच्ची, डर के भागे घरवाले

नई दिल्ली। एक नवजात बच्ची के माता-पिता उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची दिखने में साठ साल जैसी बुढ़िया दिख रही है। इतना ही नहीं नवजात बच्ची को देखकर उसके घर के कई लोग डर भी गए। हालांकि जब उनको पता चला कि उसकी बच्ची एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित तो वे उसे डॉक्टरों के पास ले गए।

दरअसल, यह घटना दक्षिण अफ्रीका के एक शहर की है। मिरर की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन में बीती 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक दाई की मदद से बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई, उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में रिंकल्स थे।

जब घर के अन्य सदस्यों ने बच्ची को देखा तो वे लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पता चला कि उसकी बेटी को एक दुर्लभ बीमारी है जिसे प्रिजोरिया कहते हैं। यह एक रेयर मेडिकल कंडीशन होती है। इसे प्रिजोरिया के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इससे पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है। फिलहाल इस बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जानें क्या है प्रिजोरिया सिंड्रोम

बता दें कि इस बीमारी को प्रिजोरिया सिंड्रोम के अलावा बेंजामिन बटन कंडीशन भी कहा जाता है। ये बेहद दुर्लभ सिंड्रोम है लेकिन किसी भी बच्चे में ये दो साल की उम्र से ही पता लगने लगता है। आमतौर पर इस सिंड्रोम में बच्चे के बाल झड़ जाते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और बच्चों के मरने की संभावना शत-प्रतिशत रहती है।

ब्रिटेन में सामने आया था मामला

इस बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया था जहां एक 18 साल की बच्ची की मौत हो गई जो दिखने में 144 साल की लग रही थी। जब उसकी मौत हुई तो उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद थे। उसने अपनी मां को कहा कि अब मुझे जाना होगा। ब्रिटेन की यह बच्ची भी प्रिजोरिया रोग से ही जूझ रही थी। बीमारी के चलते इसके सिर पर ना बाल थे और ना ही दांत था।

See also  CG Naxal News: अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में NIA की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।