बिग ब्रेकिंग: बीजापुर के धर्मारम CRPF कैम्प पर नक्सली हमला,मीलों दूर तक पहुंच रही फायरिंग की आवाज

रायपुर/ दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वैक्सीन की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की चोरी की गई है। वैक्सीन की कमी होने पर वैक्सीनेशन के लिए लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा टूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

मामला नन्दिनी थाना क्षेत्र का है, जहां अहिवारा के सरस्वती शिशु मंदिर कोविड टीकाकरण केंद्र से 70 डोज वैक्सीन की चोरी हो गई। 150 डोज में से सिर्फ 80 डोज लगने के बाद वैक्सीन खत्म हो गया। इसके बाद लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि- अपने लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन की चोरी की गई है।

इसके बाद सुपरवाइजर डॉ. मीरा तिवारी ने नंदिनी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है।

See also  RBI: देश के 12 करोड़ किसानों बिना जमानत मिलेगा 2 लाख रुपए तक का लोन, जानें ​कब से लागू होगा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।