ब्रेकिंग : रिश्वत मांगते वायरल हुआ वीडियो तो कलेक्टर ने सस्पेंड किया पटवारी को
ब्रेकिंग : रिश्वत मांगते वायरल हुआ वीडियो तो कलेक्टर ने सस्पेंड किया पटवारी को

जांजगीर चांपा। इस जिले से एक और पटवारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मालखरौदा तहसील के ग्राम बड़े सीपत में हल्का नंबर-28 में पदस्थ पटवारी एसएस मरकाम पर यह कार्रवाई की गई है।

मालखरौदा के किसान निराला कुमार धीरहे ने इस वीडियो को वायरल किया था, जिससे पटवारी ने नामांतरण के बाद पर्ची अलग करने के लिए तीन हजार रुपये की घूस मांगी थी। पटवारी किसान से कह रहा था कि अगर वह 3000 रूपये दे देगा तो उसे बार-बार पेशी में नहीं आना पड़ेगा। निराला कुमार ने
पटवारी के द्वारा घूस मांगने और रूपये लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जांजगीर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।