पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के बंद पड़े क्रेडिट कार्ड को रिन्यू करा कर ठग ने निकाल लिए पैसे, तेलीबांधा ​थाने में FIR
पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के बंद पड़े क्रेडिट कार्ड को रिन्यू करा कर ठग ने निकाल लिए पैसे, तेलीबांधा ​थाने में FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री रामविचार नेताम राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। राज्यसभा सांसद के बंद पड़े क्रेडिट कार्ड से अज्ञात आरोपियों ने 45 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल लिए। सांसद को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक के द्वारा उन्हें कॉल करके खर्च किए गए रुपए की मांग की गई, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद इस पूरे मामले में सांसद ने खुद तेलीबांधा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम के नाम पर एक क्रेडिट कार्ड था, जिसकी वैधता 2020 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद उन्होंने इस कार्ड को बंद (नष्ट) करा दिया था। इसके बाद भी बैंक के द्वारा उनके कार्ड को बिना बताए रिन्यु कर दिया गया और 24 फरवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से आनलाईन ट्रांजेक्शन कर 45 हजार 6 सौ 68 रुपए निकाल लिया गए थे। बैंक के द्वारा जब उन्हें खर्च किए गए रकम को पेमेंट करने के लिए फोन किया गया तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इसके बाद इस पूरे मामले में सांसद ने कल तेलीबांधा थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।