पटना/चेन्नई। नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में

राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद किया है। सुबह से ही बंद का असर दिखने

लगा है। महागठबंधन के सहयोगी दलों एवं वाम दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है।

बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है।

 

इसके पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से राजधानी पटना समेत सभी जिलों,

प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गये। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में

नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर उसने आरजेडी समर्थकों को

नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन बंद के दौरान आरजेडी कार्यकर्ता ही जगह-जगह

हिंसा पर उतर आए हैं।

 

दूसरी ओर दक्षिण भारत के तमिलनाडु में एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास नागरिकता कानून

See also  महिला हॉकी कप्तान रानी खेल रत्न की दावेदार, अर्जुन अवॉर्ड की दौड़ में इन खिलाडियों का नाम

के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए।

 

CAA पर विरोध की काली सच्चाई,कौन जला रहा है देश | The Rural Press |

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।