CSEB में 2 करोड़ 94 लाख रूपये के गबन का मामला, सहायक यंत्री समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज
CSEB में 2 करोड़ 94 लाख रूपये के गबन का मामला, सहायक यंत्री समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

सरगुजा। अमानत में खयानत का यह मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां CSEB के वितरण विभाग में 2 करोड़ 94 लाख 29 हजार 482 रूपए की हेराफेरी उजागर हुई थी। इस मामले की विभागीय जांच के प्रतिवेदन के साथ विद्युत वितरण कम्पनी, उप संभाग बतौली के सहायक अभियंता आशुतोष कुजूर ने थाने में आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज किया।

कलेक्शन के रुपयों को जमा नहीं कराया बैंक में

थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि संबंधित कार्यालय सहायकों की सैप आईडी से उसी दिन में प्राप्त शेष उपभोक्ताओं के देयक राशि को पुनः लाट बनाकर सैप सिस्टम पंच कर दिया जाता था, लेकिन उस राशि को क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के बैंक खाते में जमा नहीं किया जाता था और न ही पूर्व में उसी दिन के बने सीआरए को अपडेट कर नया सीआरए क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में जमा किया जाता था। सीआरए की जमा पावती के रजिस्टर से मिलान करने पर पूरी तरह से अनियमितता पाई गई है।

See also  TMC Youth President Sayoni Ghosh Removed: सायोनी घोष की टीएमसी के युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को मिली कमान

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

गबन के इस मामले में सीतापुर पुलिस ने सहायक यंत्री राजेन्द्र कुमार पन्ना, कार्यालय सहायक गणेश प्रसाद सिंह, अरविंद सागर, सुनील केरकेट्टा और
कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीकांत खलखो के खिलाफ धारा 120 बी, 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और इनकी गिरफ़्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।