ब्रेकिंग: गुटखा व्यापारी की दुकान पर सेंट्रल GST की रेड, मीडिया की नो इंट्री
ब्रेकिंग: गुटखा व्यापारी की दुकान पर सेंट्रल GST की रेड, मीडिया की नो इंट्री

रायपुर। सेंट्रल GST की की टीम ने शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुटखा, पान मसाला के थोक व्यापारी की दुकान पर छापा मारा। जिला मुख्यालय स्थित मिलन मार्केट में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने देर शाम दबिश दी। फिलहाल सेंट्रल जीएसटी टीम मार्केट में मौजूद है। मीडिया को जानकारी नहीं दी जा रही है।

बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने 22 मई को मिलन मार्केट के गोदाम में छापा मारा था। इस दौरान गोदाम से भारी मात्रा में अवैध गुटखा, पान मसाला बरामद हुआ था, जिसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई गई थी। इसके बाद जीएसटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की थी, जिसमें 27 लाख का सामान होना पाया गया था।

आज देर शाम पूरे मामले की जांच के लिए सेंट्रल जीएसटी टीम कांकेर पहुंची। बताया जा रहा है कि मिलन मार्केट का मालिक स्टेट जीएसटी टीम के सामने कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया था। फिलहाल सेंट्रल जीएसटी टीम मार्केट के अंदर है। मीडिया के अंदर जाने पर पाबंदी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।