रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायक नारायण चंदेल

ने जांजगीर चांपा जिले में राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 49 निर्माण में विलंब का मामला उठाया। उन्होंने

निर्माण कार्य के लिए की गई भू- अर्जन की जानकारी मांगी।

 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में दो अलग- अलग जानकारी दी जा रही है। उन्होंने इसकी जांच करने

और इसके लिए समिति गठित करने की मांग की। पूर्व सीएम अजीत जोगी ने भी इस मामले को

लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि निर्माण में देरी हो रही है। इसको लेकर कम्पनी पर जुर्माना

क्यों नहीं किया जा है।

न जांच की जरूरत है और न समिति के गठन की: मंत्री ताम्रध्वज

इस सवाल के जवाब में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इसके लिए न जांच की जरूरत

है और न समिति के गठन की। इसके बाद भी अगर कोई शिकायत मिलती ही तो जांच कराई जाएगी।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: आखिरकार कोरोना टेस्ट किट की खरीदी का टेंडर फाइनल, अब की बार मोटी कमाई करने पेट्रोल पम्प, सिक्यूरिटी सर्विस,लकड़ी टाल वाले भी टेंडर में आए

भू अर्जन की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

इसके बाद अध्यक्ष ने लोकनिर्माण मंत्री से कहा कि आप सड़क निर्माण का निरीक्षण करने प्रदेश का

भ्रमण कर रहे। जांजगीर चांपा का भ्रमण करते समय नारायण चंदेल को भी साथ ले जाएं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।