CG Big Breaking : पूर्व मंत्री राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया (Former Minister Rajinder Pal Singh Bhatia) ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। सूचना​ मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

बता दें कि राजनांदगांव ज़िले के खुज्जी विधानसभा से विधायक रह में राजिंदरपाल सिंह भाटिया डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग (transport Department) के राज्यमंत्री बनाए गए थे। वे बीजेपी के क़द्दावर नेताओं में शामिल थे।

खुज्जी विधानसभा से तीन बार रह चुके हैं विधायक

खुज्जी विधानसभा (Khujji assembly MLA) से तीन बार विधायक चुने गए थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे, बाद में साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की धमकी, थाने पहुंचे कांग्रेसी नेता, BJP नेता पर कार्रवाई की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।