CG ब्रेकिंग: अब्दुल वहाब खान बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव के पद के लिए अरविंद दुबे को मिली जीत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में चार बार के सचिव रहे अब्दुल वहाब खान ने इस बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने चुनाव में मात्र 8 वोट से जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश मोहन पांडेय 294, राजकुमार गुप्ता 119, निरुपमा बाजपेई 78, उत्तम कुमार पांडेय 66 व डॉ. शैलेश आहूजा को 8 वोट ही मिले। वहीं, सचिव के पद के लिए अरविंद दुबे निर्वाचित हुए हैं।

एसोसिएशन चुनाव के लिए एक घंटा विलंब से शुरु मतगणना के पहले दौर में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतगणना हुई। 7 कार्यकारिणी सदस्यों में नितांश जायसवाल, हरआशा पूरण सिंह भाटिया, शिवाली दुबे, अचल चौबे, आशुतोष त्रिवेदी, जितेन्द्र शुक्ला, भरतलाल साहू विजयी घोषित हुए। इसी तरह सांस्कृतिक/ क्रीड़ा सचिव पद के लिए राहुल तामस्कर, ग्रंथालय सचिव पद के लिए पवन केशरवानी, सह सचिव पद के लिए अमित सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए रजनीश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष महिला पद के लिए दीपाली पांडेय, सचिव पद के लिए अरविंद दुबे निर्वाचित हुए हैं।

See also  नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक निलंबित, देखें आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।