CG Covid Update

रायपुर। कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी हुआ है, इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को गाइडलाइन भेजी है। जिसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अंबेडकर अस्पताल ने कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन से लड़ने के लिए 3 ICU में 40 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।तैयारी की जानकारी देते हुए डॉ. ओपी सुंदरानी ने ​बताया कि 350 लोगों की देखभाल करने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। 350 से अधिक लोग होने पर अतिरिक्त व्यवस्था कर सभी का ध्यान रखा जाएगा।

डॉ. ओपी सुंदरानी ने ​बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच कर स्टॉक रखा गया है। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि अगर सही तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे तो कोरोना से लड़ा जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।