सीजी ब्रेकिंग : जिला कोर्ट में कोरोना की दस्तक, लोक अदालत के सभापति हुए संक्रमित

बिलासपुर। (corona in chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में अचानक से बढ़े कोरोना के मामले ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है।

इस बीच बिलासपुर के जिला न्यायालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोर्ट में कोरोना की एंट्री से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थायी लोक अदालत के सभापति एसएन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

सभापति ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद को होम आइसोलेट किया है। वहीं उनके संक्रमित पाए जाने के बाद स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुरेश गौतम मामलों की सुनवाई करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।