22 को होगा स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार, विजय विहार पैलेस जशपुर से निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर। पूर्व विधायक और भाजपा के युवा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव के लीवर में संक्रमण की वजह से उपचार के लिए बैंगलोर ले ज़ाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

बता दें युद्धवीर सिंह जूदेव का काफी दिनों से दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहां उनकी हालत नहीं सुधरने पर बैंगलोर शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जूदेव के करीबी सूत्रों ने टीआरपी को जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे काफी अहम होंगे। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं।

बता दें कि युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां भाजपा यह सीट हार गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।