पेंड्रा। GPM पुलिस ने दुर्ग से प्रयागराज जा रही तिवारी ट्रैवेल्स की बस की जांच में 20 किलो गांजा बरामद किया है। बस में गांजा बरामद होने के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने देर रात दुर्ग से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस में गांजा पकड़ा है। बस रुकवाते ही चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि तिवारी ट्रैवेल्स की स्लीपर बस में कुछ लोग यात्री बनकर गांजा तस्करी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने अमरपुर के पास देर रात बस को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान बस में दो बैग गांजे से भरे हुए मिले।

See also  जानें कब जारी होगी निगम, मंडलों और आयोगों की पहली लिस्ट, इन नामों की है चर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।