सीजी ब्रेकिंग: प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्ग। अहिवारा स्थित शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल ने पुराने कॉलेज परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने के साथ ही नंदिनी थाना पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच है।

जानकारी के अनुसार, शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भुवनेश्वर नायक ने पुराने कॉलेज परिसर स्थित कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कॉलेज स्टाफ जब कमरे में पहुंचा प्रभारी प्राचार्य का शव फंदे पर झूल रहा था, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कॉलेज निरीक्षण के दौरान थे अनुपस्थित

बताया जा रहा है कि हेमचन्द यादव विश्विद्यालय, दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने 22 अक्टूबर को कालेज के दौरा किया था। इस दौरान डॉ. नायक अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें विश्वविद्यालय तलब किया गया था। इसके अलावा कॉलेज के निरीक्षण में कई खामियां पाई गई थी। जिसके बाद आज उनकी लाश फांसी पर लटकती मिली। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।