जगदलपुर/रायपुर। CG Bus Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रायपुर- जगदलपुर के बीच मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में बस पुल को तोड़ते हुए पलट गई। इस घटना में बस में सवार एक डाक्टर की मौत हो गई। 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कालेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

CG Bus Accident: पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि निजी बस में रायपुर से एम्स के मेडिकल स्टाफ के कुछ लोग बस्तर घूमने आ रहे थे। जगदलपुर से करीब 50 किलोमीटर पहले जुनावनी के पास बस चालक को झपकी आ गई। तड़के पांच बजे हुई इस घटना में बस सड़क किनारे खंभा व आगे पुल से टकराते हुए खेत में जाकर पलट गई।

CG Bus Accident: घटना की सूचना मिलने पर जगदलपुर से 108 की चार वाहनों को घायलों को लेने के लिए भेजा गया। भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया सभी घायल रायपुर के हैं। घायलों में एक कि हालत गंभीर और अन्य की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।