रायपुर। CG Coal Transport Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाला मामले में राज्य खनिज निगम के चेयरमैन गिरीश देवांगन को ईडी ने आज तलब किया है। देवांगन सोमवार दोपहर 12 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। इस दौरानपचपेड़ी नाका स्थित ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसजन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

CG Coal Transport Scam: बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से ईडी दो बार लंबी पूछताछ कर चुकी है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, और आरपी सिंह के बयान हो चुके हैं। और अब गिरीश देवांगन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।