CG : गीतांजलि एक्सप्रेस में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जांच

राजनांदगांव। मुंबई से चलकर हावड़ा जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस में लोगों की बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। मामले की सूचना मिलते ही आनन-फानन में राजनांदगांव स्टेशन में शव को उतारा गया।

युवक की मौत कब और कैसे हुई फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के लिए आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

फ़िलहाल रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।