रायपुर। CG IT Raid BREAKING:: छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की दबिश से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह धनकुबेरों के करीब 20 ठिकानों में एकसाथ आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मियों ने करीब 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

CG IT Raid BREAKING: जानकारी के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई जिलों में रेड मारकर टीम दस्तावेज खंगाल रही है। इस बार आयकर की रडार पर बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत कई सप्लायर आए हैं।

CG IT Raid BREAKING: सूत्रों के अनुसार जिन ठिकानों पर आयकर टीम मौजूद हैं उनमें हीरापुर में आरके रोडवेज शामिल है, जो सीमेंट का बड़ा कारोबार करती है इसके अलावा स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल, रोशबे रिसोर्ट के आशीष अग्रवाल, जगदीप बंसल और श्री स्‍वास्तिक ग्रुप सुनील साहू शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।