CG Naxal News: जशपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के बलगांव थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूद से लोड 5000 किलोग्राम बारूद लूट लिया है। बताया जा रहा है कि 25-25 किलो की 200 पेटियों में बारूद भरा था। पत्थर खदान में लूटने के लिए करीब 40 से ज्यादा की संख्या में नक्सली पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने हमला कर ड्राइवर को किडनैप कर लिया और वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए।

CG Naxal News: इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस हाई अलर्ट पर है। सीमावर्ती इलाकों में तलाशी तेज कर दी गई है। बारूद गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि जैसे ही वैन खदान पहुंची। यहां गाड़ी से विस्फोटक को उतार लिया गया था। इस दौरान खदान में नक्सली आए। ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने वैन से अनलोड किए गए बारूद के पैकेट्स को दोबारा वैन में रखने को कहा।

CG Naxal News: इसके बाद माओवादी ड्राइवर को अगवा कर वैन को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर ले गए। जंगल के भीतर पहले से 40 से अधिक नक्सली इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बारूद को वैन से जंगल में उतार लिया। इसके बाद ड्राइवर और वैन को वहीं छोड़कर बारूद लेकर जंगल में चले गए। घटना कल देर रात की बताई जा रही है।

CG Naxal News: अभी नहीं मिला सुराग

वारदात के बाद ड्राइवर गोदाम पहुंचा। ड्राइवर ने मैनेजर को बताया कि विस्फोटक लूटने आए नक्सली हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। सामान्य भाषा में बातचीत कर रहे थे। वह हथियार रखे थे, जिससे वह घबरा गया। हालांकि उसे कुछ नहीं किया। जंगल में छोड़ दिया। ड्राइवर के बताते ही मैनेजर सकते में आ गया। मैनेजर ने फौरन बलगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वारदात को हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।