भिलाई। CG News: छत्‍तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में सबसे लंबी रेल पटरी का निर्माण करने वाले अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मेल में मंगलवार सुबह ब्लूम से पटरी को आकार देने के दौरान रोलिंग टेबल से एक पटरी बाहर आकर कर्मचारियों के केबिन (पुलपिट) से टकरा गई।

इस दौरान केबिन में बैठे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से यूनिवर्सल रेल मिल के उक्त रोलिंग टेबल पर उत्पादन प्रभावित है। पटरी को फायर बिग्रेड की टीम द्वारा ठंडा करने के बाद उसे काटकर अलग किया जा रहा है।

जानकारी केे अनुसार सुुबह यूनिवर्सल रेल मिल के रोलिंग टेबल क्रमांक बीड़ी -2 में लोहे के गर्म ब्लूम को पटरी का आकार देने का काम चल रहा था। इस दौरान ही एक पटरी रोलिंग टेबल से बाहर की ओर आ गई और केबिन से टकराते हुए रोलिंग टेबल पर बुरी तरह फंस गई। इस दौरान केबिन में मौजूद कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। उक्त रोलिंग टेबल पर उत्पादन का काम पूरी तरह ठप हो गया।

See also  पोर्नोग्राफी केस: राज और शिल्पा शेट्टी के संयुक्त खाते में जमा हुआ पोर्न फिल्म का पैसा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।