CG News Assembly gherao of assistant teachers today
CG News Assembly gherao of assistant teachers today

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वेतन विसंगति को लेकर बुधवार को 10 हज़ार से अधिक सहायक शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। इससे पहले दोपहर बूढ़ापारा धरनास्थल पर सहायक शिक्षकों की पहले एक सभा होगी और फिर उसके बाद सभी विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे।

CG News: चाक चौबंद इंतजाम, चेकप्वाइंट में पुलिस तैनात

CG News: सहायक शिक्षकों को राजधानी पहुंचने से पहले रोकने के लिए पुलिस ने रात से ही चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को चेकप्वाइंट पर तैनात किया गया है।

CG News: सड़क से लेकर ट्रेन तक पर सहायक शिक्षकों को रोकने का पुलिस ने इंतजाम किया है। रायपुर आने वाली बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ से ट्रेनों पर भी प्रशासन की नजर है। इधर कोरबा में रेलवे स्टेशन पर एक प्राचार्य और व्याख्याता को तैनात किया गया।

CG News Assembly gherao of assistant teachers today
CG News Assembly gherao of assistant teachers today

CG News: वहीं दो शिक्षकों की तैनाती बैरियर के पास लगायी गयी है, ताकि वो रायपुर की तरफ से आ रहे सहायक शिक्षकों की पहचान कर सकें और उन्हें जिले की सीमा में ही रोक सकें।

See also  CG Morning News: सीएम का नारायणपुर दौरा, महतारी वंदन की किस्त होंगी जारी, शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन और धान खरीदी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

जिलों की सीमाओं में शिक्षा विभाग के अफसरों को किया तैनात

CG News: ज्यादा संख्या में सहायक शिक्षक रायपुर नहीं पहुंच सकें, इसलिए सभी जिलों की सीमाओं में प्राचार्य ,एसीईओ, संकुल प्रभारी सहित अधिकारी तैनात किए गए हैं जो शिक्षकों की पहचान करेंगे। बकायदा आदेश जारी किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।