रायपुर। CG News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा, 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CG News: करीब साढ़े तीन घंटे के व्यस्त कार्यक्रम के बाद वे शाम को दिल्ली रवाना होंगे। नड्डा के दिल्ली रवाना होने के तुरंत बाद नवा रायपुर स्थित सीएम हाऊस में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। बैठक में 16 तारीख से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कई और मुद्दों पर चर्चा होगी।

See also  Vanishing wall styles should be preserved -मंत्री अमरजीत भगत ने दिया अपना ‘लोगो’ तैयार करने के निर्देश