रायपुर/भिलाई। CG News: भिलाई की ट्रैफिक पुलिस ने डॉक्टरों के कहने पर एक 85 वर्षीय मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर उसकी जान बचा ली। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कार्डियक पेशेंट को रायपुर रेफर किया था। उसकी हालत काफी क्रिटिकल थी।

CG News: मरीज की जान बचाने अस्पताल के डॉक्ट्ररों ने ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से मदद मांगी। ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। रायपुर पहुंचने में डेढ़ घंटे लगते हैं ऐसे में मरीज को 45 मिनट में पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई।

CG News: ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम उनके पास सेक्टर 9 हॉस्पिटल से फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनके यहां हुडको निवासी लीला पाण्डेय (85 साल) भर्ती है।

CG News: कार्डियक मरीज होने के साथ ही उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। इसलिए उसे जल्द से जल्द नारायणा एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर पहुंचाना जरूरी है। यदि जरा भी देर हुई तो उसकी जान जा सकती है।

See also  मॉं ने 3 मासूमों के साथ नहर में लगाई छलांग, चारों की मौत…

CG News: ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। एक पायलेट को एम्बुलेंस के साथ आगे-आगे भेजा। इसके साथ ही खुर्सीपार, भिलाई तीन, कुम्हारी, चरोदा में जगह-जगह पाइंट तैयार करवाए गए।

CG News: इन पाइंट में लगी ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस के आगे कोई भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं आने दी। रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने बेहतर काम किया। इस तरह मरीज डेढ़ घंटे की जगह मात्र 45 मिनट में रायपुर अस्पताल पहुंच गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।