रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चालू खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता समेत कई विषयों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जाएगी।

बैठक में राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इस दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन के लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।