रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की आज मंत्रालय में बैठक होगी। सीएम विष्णुदेव साय सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2 बजे राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक होगी।

CG News: समीक्षा बैठक में समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, पिछली बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन और क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

See also  तेज रफ्तार वाहन ने ली 15 गौवंशों की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी