Chhattisgarh's new governor Vishwabhushan Harichandan reached Raipur, CM Bhupesh welcomed him at the airport
Chhattisgarh's new governor Vishwabhushan Harichandan reached Raipur, CM Bhupesh welcomed him at the airport

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कल 23 तारीख को शपथ लेंगे। बता दें कि कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके को को विदाई दी गई। उईके मणिपुर की राज्यपाल का दायित्व निभाएंगी।

CG News: कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। विश्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

CG News: विश्व भूषण हरिंचदन ने अपना राजनीतिक करियर 1971 में शुरू किया था। वो भारतीय जनसंघ से भी जुड़े रहे। साल 1977 में जनता पार्टी के गठन तक वो जनसंघ के आंध्र महाचिव रहे थे। इसके अलावा वह संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं।

CG News: हरिचंदन आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकें हैं। उनका कार्यकाल 1980 से 1988 तक रहा था। वहीं साल 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

See also  स्वास्थ्य मंत्री की सरकारी गाड़ी में कोरोना खत्म करता उनका स्टाफ!, देखें वायरल वीडियो

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।