रायपुर/जगदलपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात CRPF की कोबरा 201 बटालियन के कमांडेंट सौमित्र रॉय की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

CG News: बताया जा रहा है कि, कमांडेंट सौमित्र रॉय को देर रात दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लेजाया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CG News: जानकारी के मुताबिक, बस्तर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके करनपुर में CRPF की कोबरा 201 बटालियन का कैंप है। बुधवार की देर रात कमांडेंट कैंप में ही अपने रूम में थे।

CG News: इस दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा। फिर कैंप के जवानों ने उन्हें कैंप की वाहन से जगदलपुर एयरपोर्ट लाया। फिर यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल रेफर किया गया। कमांडेंट ने वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।