E-budget-will-be-presented-for-the-first-time-in-the-Chhattisgarh-Legislative-Assembly
E-budget-will-be-presented-for-the-first-time-in-the-Chhattisgarh-Legislative-Assembly

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार ई-बजट (E-Budget) पेश करने की तैयारी चल रही है। विधायकों को विधानसभा में ही लैपटाप पर बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक विधायकों को बजट की कापी उपलब्ध कराई जाती थी।

CG News: वित्त विभाग ने तैयार किया है एप

E-budget-will-be-presented-for-the-first-time-in-the-Chhattisgarh-Legislative-Assembly

CG News: ई-बजट के लिए वित्त विभाग की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें बजट से जुड़ी सभी जानकारी विधायकों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों की सीट पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जानकारी ले सकेंगे। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विशेष सत्र में घोषणा की थी कि इस बार ई-बजट पेश किया जाएगा।

योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी आनलाइन मिलेगी

CG News: विधायकों को एप पर ही उनके क्षेत्र के लिए स्वीकृत बजट की जानकारी मिलने के साथ ही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को भी आनलाइन दिया जाएगा।

See also  कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, 19 जनवरी को होगी समिति की बैठक

CG News: किस मद में कितना पैसा आया है, विधायकों के क्षेत्र की पिछली योजनाओं में क्या प्रगति है, कहां रुकी है, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।