CG News Female teacher arrested for torturing girl by locking her in bathroom
CG News Female teacher arrested for torturing girl by locking her in bathroom

रायगढ़। CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शासकीय स्कूल की शिक्षिका को 5 वर्षीय बालिका को बाथरूम में कैद कर प्रताड़ित करने वाली महिला शिक्षिका आशा अग्रवाल को खरसिया पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम में कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

CG News: बता दें कि खरसिया क्षेत्र अंतर्गत करीब 5 साल की बच्ची को घंटों बाथरूम में बंद कर प्रताड़ित किए जाने वाली घटना के संज्ञान में आते ही 20 अप्रैल की रात महिला बाल विकास और खरसिया पुलिस ने पड़ो‍स‍ियों की सूचना पर बालिका का महिला शिक्षिक के घर से रेस्क्यू किया था ।

CG News: पीड़ित बच्ची को संरक्षण की आवश्यकता पर चाइल्ड लान रायगढ़ के सुपुर्द किया गया था। बाल कल्याण समिति रायगढ़ के समक्ष बालिका को काउंसिलिंग के लिये पेश किया गया। बताया जा रहा है कि बालिका डरी हुई है, उसकी मनोस्थिति शांत होने पर काउंसिलिंग की जाएगी।

See also  Women's Day 2022 : मिलेट्स से कूकीज़ बनाकर आर्थिक रुप से सक्षम हो रही महिलाएँ, 'जोरन स्मार्ट फूड हब' गढ़ रहा आत्मनिर्भरता की नई इबारत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।