In Indravati Tiger Reserve, tiger captured in camera offorest department, watch the movement
In Indravati Tiger Reserve, tiger captured in camera offorest department, watch the movement

रायपुर/बीजापुर। Indravati Tiger Reserve: छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग के कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। तस्वीर में बाघ दहाड़ता हुआ नजर आ रहा है। बाघ की उम्र करीब 5 से 6 साल बताई जा रही है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक धमशील गणवीर ने बाघ होने की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर को भी जारी किया है।

Indravati Tiger Reserve: बता दें कि, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। इससे पहले भी यहां बाघ होने की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन, इस बार जो बाघ दिखा है, उसकी तस्वीर पहली बार सामने आई है।

Indravati Tiger Reserve: महाराष्ट्र-तेलंगाना से लगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व करीब 2799.086 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, यहां बाघ के अलावा और भी कई वन्य जीव हैं। राजकीय पशु वन भैंसा, नीलगाय और तेंदुए की संख्या ज्यादा है।

See also  रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष त्रिपाठी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के दौरे पर

टाइगर रिजर्व में हैं 8 रेंज, 2 में दिखे थे टाइगर

Indravati Tiger Reserve: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में कुल 8 रेंज हैं। टाइगर को ट्रैप करने के लिए इन इलाकों में कैमरे लगाए गए थे। इनमें से दो रेंज में लगाए गए कैमरों में अलग-अलग लोकेशन में कुछ महीनों पहले 5 बाघ की तस्वीर कैद हुई थी। फिलहाल इसी के आधार पर 5 बाघ होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।