बीजापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह Naxalite Encounter in Bijapur पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

Naxalite Encounter in Bijapur

CG News: जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया।

See also  अच्छी खबर: अब घर बैठे लार से होगा कोरोना टेस्ट, 25 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

Naxalite Encounter in Bijapur

CG News: करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो रहे हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। फिलहाल इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।