CG News Laborer dies after falling from third floor of under construction house, condition of one critical
CG News Laborer dies after falling from third floor of under construction house, condition of one critical

बालोद। CG News: छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को निर्माणाधीन मकान के तीसरे माले से नीचे गिरने एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसे दूसरे अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

CG News: बताया जा रहा है कि बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम करने के दौरान 2 मजदूर राजू पटेल और महेंद्र यादव नीचे गिर गए। जिससे मजदूर राजू पटेल की मौत हो गई है। वहीं महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी चल रही है।

CG News: पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।